अब फोन न तोहार आवता – प्रमोद प्रेमी
वो छीन लेते हैं चेहरे की रंगत, जिसे बता दो कि ज़रूरी हो तुम। लेकिन प्यार तो कोई ज़ोर-ज़बरदस्ती वाली चीज़ ही नहीं, यह तो बस हो जाता है। किसी से हम कभी सोच के प्यार नहीं करते, प्रेम तो खुद ही हो जाता है। दरअसल यह तो एक फीलिंग मात्र है जिसे हमारा दिमाग नियंत्रित करता है। एक ऐसी फीलिंग जिसमें इंसान खो सा जाता है। और उसे वह व्यक्ति या वस्तु हर जगह नज़र आती है जिससे वह प्यार करता है। एक ही याद जो अपने आप ही बार-बार दोहराते चली जाती है, एक इंफाइनाइट लूप में चलने लगती है … याद !
Pramod Premi Yadav Album – YAAD
“याद” भोजपुरी गीतकार रोहित सिंह का हालिया रिलिज़्ड गाना है जिसे कम्पोज़ किया है दिनेश यादव ने । प्यारे से बोल ‘केहू कमी पूरा करsता हमार, तब फोन न तोहार आवता’ को गाया है प्रमोद प्रेमी यादव ने जिसकी गायकी सीधे-सीधे दिल के तार को झंकार देती है। Pramod Premi जिस तरीके से प्यार के दर्द को, बेचैन अहसासों को, टूटे हुए ख्वाबों को अपनी गायकी के ज़रिए कहते हैं वह किसी को भी उस काल्पनिक दुनिया में ले जाने के लिए काफी है ।
- Saat Saheliya Full Movie Free: जुल्म के खिलाफ सात वीरांगनाओं का महा-इंतकाम
- Kohbar Bhojpuri Movie Watch Free: लालच, हत्या और ‘कोहबर’ की दीवारों से गूंजती उस भटकती आत्मा के इंतकाम की कड़क और अनोखी कहानी
- Katta Tanal Dupatta Par Full Movie Free YouTube: पवन सिंह और रवि किशन की इस ब्लॉकबस्टर एक्शन फिल्म को फुल एचडी में यहाँ देखें
- Piya Ka Ghar Bhojpuri Movie Trailer Review and Cast: ‘सास-बहू’ के रिश्ते की महाभारत और बदले की वो आग जिसने पूरे परिवार को हिला दिया
- Waiting Hai Web Series Prime Video Review: ‘तत्काल टिकट’ की नो-कैप्चा हैकिंग और 20 हजार एजेंट्स के उस सबसे बड़े रेलवे घोटाले की इनसाइड स्टोरी
केहू कमी पूरा करsता हमार, तब फोन न तोहार आवता
लागे मिल गईल बा कोनो यार , तब फोन न तोहार आवता ।।
गायक – अभिनेता Pramod Premi Yadav के इस एल्बम में उनके साथ हॉट श्वेता महारा भी नज़र आ रही हैं। सोशल मिडिया के कई यूज़र अपने कमेंट में कहते हैं कि अगर इस तरह के गीत संगीत बनते रहें तो भोजपुरी समाज को गौरव प्राप्त होता रहेगा क्योंकि आज अश्लीलता की बाढ़ आयी हुयी है। हर कोई वायरल होने के चक्कर में कुछ से कुछ गा रहे हैं। कुछ तो प्रमोद कि गायकी पर खुश होकर यहां तक कहते हैं कि प्रमोद प्रेमी के आवाज़ में जरूर कोई जादू है तभी तो लाखों लोग के दिल पे राज करते हैं।