चोर पुलिस के चक्कर में पड़ी कुणाल सिंह की फिल्म चोर मचाये शोर

Film Chor Machaye Shor got renamed with CHOR POLICE

तकरीबन चालीस सालों से भोजपुरी सिनेमा में एक सफल अभिनेता के तौर पर कुणाल सिंह ने भोजपुरी फ़िल्म निर्माण में कदम रख दिया है। कुणाल सिंह के निर्माणाधीन फ़िल्म चोर मचाये शोर जिसमे मुख्य कलाकार के तौर पर उनके बेटे आकाश सिंह हैं
का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है । लेकिन चोर पुलिस के चक्कर में पड़ी कुणाल सिंह की फिल्म चोर मचाये शोर अधर में है .

यहां तक कि इस फ़िल्म का ट्रेलर भी यूट्यूब पर रिलीज किया गया। लेकिन फ़िल्म कॉपीराइट के चक्कर में पड़ गयी। ज्ञात हो कि हिंदी सिनेमा में चोर मचाये शोर के नाम की दो फिल्में बनी है । एक 1974  मे शशि कपूर और मुमताज़ की ओर दूसरी  2002 में जिसमे बॉबी देओल के साथ बिपाशा बसु थी। और अब कुनाल सिंह की जिसमे आकाश सिंह के अलावा भोजपुरी के दिग्गज कलाकार अवधेश मिश्र , अंजना सिंह , रानी चटर्जी एवं काजल रघ्वानी भी हैं.

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अभिनेता -निर्माता कुणाल सिंह ने बताया कि उन्होंने इस नाम से फ़िल्म बोर्ड में अर्जी दी थी और स्वीकृति भी मिली। सबकुछ अच्छा चल रहा था और इसी बीच ट्रेलर भी रिलीज़ किया गया लेकिन एक दिन अचानक प्रवेश सिप्पी का खत मिला और उसमें लिखा था कि चोर मचाये शोर नाम के टाइटल का कॉपीराइट उनके पास है। इसलिए फ़िल्म का नाम बदलना होगा।’

भोजपुरी फिल्म ‘चोर मचाये शोर‘ अब सिनेमाघरों में ‘चोर पुलिस’ के नाम से होगी रिलीज़

कुणाल सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय सिनमा के निर्माता बमुश्किल फ़िल्म निर्माण का कार्य करते है। बड़ी मेहनत होती क्योंकि बजट का थोड़ा प्रॉब्लम होता है। इस प्रकार प्रमोशन के खर्च भी बेकार होता है। इसलिए अगर कॉपीराइट जैसे गंभीर मुद्दों का मसला जल्दी हाल होना चाहिए और फ़िल्म बोर्ड को थोड़ा ओर भी तकनीकी रूप से चीजों को समेटना पड़ेगा।

अपने इस बातचीत के दौरान कुणाल सिंह ने कहा अब उनकी फिल्म चोर मचाये शोर का नाम बदल दिया गया है और यह फ़िल्म चोर पुलिस के नाम से सिनेमा घर मे प्रदर्शित होगी। बता दें कि चोर मचाये शोर जो इस साल फरवरी मर रिलीज़ होनेवाली थी लेकिन कॉपीराइट झमेले के कारण यह भोजपुरी फ़िल्म अब एक महीने बाद मार्च में चोर पुलिस के नाम से रिलीज की जाएगी।

TOP ROMANTIC CINEMA

Stream high-definition cinema hits with direct theater launches.

VIEW ALL CINEMA ➔
दिलवाला - खेसारी लाल की सबसे बड़ी हिट फिल्म 2019 | कमजोर दिल वाले ना देखें Full OTT Movie

दिलवाला - खेसारी लाल की सबसे बड़ी हिट फिल्म 2019 | कमजोर दिल वाले ना देखें

Label: Wave Music Bhojpuri
Superhit Full Bhojpuri Movie 2019 - आवारा बालम (Aawara Balam) | Arvind Akela Kallu, Priyanka Pandit Full OTT Movie

Superhit Full Bhojpuri Movie 2019 - आवारा बालम (Aawara Balam) | Arvind Akela Kallu, Priyanka Pandit

Label: Wave Music Bhojpuri
🚀 EXPLORE FULL BHOJPURI OTT FILM LIBRARY ➔