खेसारी लाल भोजपुरी हिट्स 2019
भोजपुरी सिनेमा की अगर बात करें तो इसके मूल में इसका गाना अहम् होता है। भोजपुरी का अपना एक खास अंदाज़ है , इसके भाव भंगिमाओं के साथ इसका संगीत भी थोड़ा इतर है। बात अलग है पश्चिमी हवाओं के बयार ने इसके ले का रुख थोड़ा बदला है फिर भी आज के कई कलाकार उस संगीत की परम्परा का निबाह कर रहे हैं और इस कढ़ी में भोजपुरी गायक खेसारी का एक अपना खास अंदाज़ है। भोजपुरी फिल्म्स के इस टॉपिक में हम खेसारी लाल के २०१९ के टॉप ५ भोजपुरी हिट गानों (Khesari Bhojpuri Hits)के बारे में बात करेंगे जो इस साल काफी चलन में रहा।
खेसारी लाल यादव भोजपुरी हिट (Khesari Bhojpuri Hits) गाना नंo १ – देवर करी घात ए राजा
‘दही के नदिया के तोहर बिलार रखवार भईल राजा ,
त लागे डर … ई देवर , करि घात ए राजा ‘
खेसारी का यह गाना भोजपुरिया श्रोताओं की आज पहली पसंद है जिसे कई यूट्यूब पर कई हज़ार लाइक्स मिले हैं। गाने के बोल काफी अच्छे हैं और साथ ही इसका संगीत भी। भोजपुरी संगीत में ऐसे प्रयोग अनूठे हैं। इसके पहले भी ज़ी म्यूज़िक भोजपुरी कम्पनी से रिलीज़्ड खेसारी के ठीक है गाने ने पूरे भारत में कहर मचाया। यहाँ तक की विदेशों में भी इस गाने को काफी पसंद किया गया खासकर इसके म्यूज़िक को। आईए देखते है भोजपुरी गाना ठीक है का वीडियो
खेसारी लाल यादव भोजपुरी हिट गाना नंo २ – नून रोटी खायेगे , जिनगी संग ही बिताएंगे !ठीक है।
भोजपुरी एल्बम प्रेमिका मिल गईल के इस गाने को लिखा है आज़ाद सिंह व प्यारे लाल कवी जी ने और संगीत दिया है आशीष वर्मा ने।
- Katta Tanal Dupatta Par Full Movie Free YouTube: पवन सिंह और रवि किशन की इस ब्लॉकबस्टर एक्शन फिल्म को फुल एचडी में यहाँ देखें
- Piya Ka Ghar Bhojpuri Movie Trailer Review and Cast: ‘सास-बहू’ के रिश्ते की महाभारत और बदले की वो आग जिसने पूरे परिवार को हिला दिया
- Waiting Hai Web Series Prime Video Review: ‘तत्काल टिकट’ की नो-कैप्चा हैकिंग और 20 हजार एजेंट्स के उस सबसे बड़े रेलवे घोटाले की इनसाइड स्टोरी
- Pawan Singh Most Viewed Songs on YouTube List: यूट्यूब पर राज करने वाले पावर स्टार पवन सिंह के 5 सबसे ज्यादा देखे गए गानों की प्रामाणिक सूची
- Highest Grossing Bhojpuri Movies Box Office Collection: भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5 फिल्में, जिन्होंने बनाया महा-रिकॉर्ड
खेसारी का यह गाना इस साल के सबसे टॉप पर है। इसी तरह का एक और भोजपुरी लोकगीत जिसे संगीत से संवारा है राज ग़ाज़ीपुरी ने और लिखा है चन्दन कुमार ने। यह गाना भोजपुरी एल्बम भतार रहे दूर को मार्स एंटरटेनमेंट के द्वारा रिलीज़ किया गया है। संगीत का अंदाज़ बिलकुल देसी है जिसे आप भी ढोल मंजीरे के साथ अपने टोलियों में गाये तो मज़ा आ जायेगा। लीजिये सुनिए कउवा उड़ , खरहा उड़ , भतरा रहेला हमसे दूर।
खेसारी लाल यादव भोजपुरी हिट गाना नंo ३ – कउवा उड़ , खरहा उड़ , भतरा रहेला हमसे दूर
खेसारी लाल यादव भोजपुरी हिट गाना नंo ४ – हमर ईयरवा निकलल पियवा के ई यार इ सखी
खेसारी लाल यादव का इस भोजपुरी गाने हमर ईयरवा निकलल पियवा के ई यार इ सखी को छः मिलियन से भी ज़्यादा बार देखा गया है। आदिशक्ति फिल्म्स से रिलीज़्ड एल्बम यार से लजाली के इस गाने को लिखा है पवन पांडेय ने जबकि संगीत है शंकर सिंह का।
पर इन सबके अतिरिक्त खेसारी का एक ऐसा गाना जिसे यूट्यूब पर ५२ मिलियन व्यूज़ मिले हैं जो अपने आप में एक बड़ी बात है। एल्बम ललकी ओढनिया के संगीत निर्देशक हैं शंकर सिंह जबकि भोजपुरी सिनेमा के टॉप रेटेड गीतकार श्याम देहाती, प्यवरे लाल कवी जी और आज़ाद सिंह ने इसके गाने लिखे हैं। लीजिये इस कढ़ी का अंतिम गाना देखिये। ..
खेसारी लाल यादव भोजपुरी हिट गाना नंo ५ – ललकि ओढनिया चटकार
उम्मीद है की आपको खेसारी लाल के २०१९ में गाये भोजपुरी (Khesari Bhojpuri Hits) गाने का यह कलेक्शन पसंद आया होगा। अगर हाँ, तो इसे शेयर करें अपने दोस्तों को और बिहार -यूपी की तथा भारत की सबसे प्यारी बोली को प्यार से आगे बढ़ाएं।
अगर आप भी भोजपुरी फिल्म से जुड़ना चाहते हैं तो नीचे अपने ईमेल से सब्सक्राइब कर ले