राजकुमार पाण्डेय का ऐलान भोजपुरी में बनायेंगे पांचाली
अपने लंबे भोजपुरी फिल्मों के करियर में राजकुमार पांडेय ने कई फिल्मों में अभिनय सहित निर्माण का काम किया है। जहां एक ओर सिनेमा और विवाद का नाता गहरा होता रहा है वहीं एक प्रेस वार्ता में राजकुमार पांडे ने अपने आनेवाली फिल्मों के बारे में बात की।
पांचाली का ज़िक्र हिंदुओं के महान ग्रंथ महाभारत में मिलता है। पांचाली को हम द्रौपदी के नाम से भी जानते हैं। महाभारत के अनुसार पांचाल नगर के राजा द्रुपद की कन्या होने से इनका नाम क्रमशः पांचाली व द्रौपदी पड़ा। एक कथा के अनुसार द्रौपदी का जन्म एक यज्ञ करने से हुआ था इसलिए इनको यज्ञसेनी भी कहा जाता है।
पुराणों व ग्रंथो की टीका टिप्पणी में द्रौपदी का स्वयम्वर अर्जुन से हुआ था पर द्रौपदी के पति पाण्डु के पांचों बेटे बने और यह बात इतिहासकारो के गले पैड गई। विचारों की आजादी ने इसे अश्लील और सड़ांध बना दिया।
Rajkumar Pandey announced his upcoming Bhojpuri Movie is Panchali
प्रकार विवादित तथ्यों पर फिल्में बनाना आम हो चला है हॉलीवुड ओर बॉलीवुड तो पहले नंबर पर चल ही रह था अब भोजपुरी सिनेमा पर भी इसका बुखार चढ़ गया। भोजपुरी फ़िल्म पांचाली निर्माणाधीन है देखना यह है की यह फ़िल्म जब सिनेमाघरो में आती हैं तो दर्शकों की क्या प्रतिक्रियाएं होती हैं। निर्माता राजकुमार को फ़िल्म से काफी उम्मीदें है और बड़ी मेहनत मशक्कत से फ़िल्म को पूरा करने में जुड़े हैं।