राउडी इंस्पेक्टर – मूवी रिव्यू

Rowdy Inspector

पुलिस का काम दारू-शराब पीने वाले पर लगाम लगाए रखना है ताकि समाज शान्ति से आगे बढ़ सके लेकिन जब पुलिसवाला ही दारूवाजी करना शुरू कर दे तो पूरी बस्ती ही दहशत में आ जाती है । ऐसे में जब शराबियों व गुंडों को ठीक की करने जिम्मेदारी एक ऐसे ही राउडी इंस्पेक्टर ( Rowdy Inspector ) को सौंपी जाती है जो दिन रात नशे में चूर है।

Rowdy Inspector Movie Review

शहर में क्राइम अपने चरम पर है। आए दिन मर्डर एक मिस्ट्री बनती जाती है। इसी मर्डर मिस्ट्री को सॉल्व करने का कमान एक पुलिस ऑफिसर को दिया जाता है जो चौबीसों घंटे शराब में डूबा रहता है। पुलिस ऑफिस कम पर शराब के ठेके पर अक्सर मिल जाता है। भोजपुरी फ़िल्म राउडी इंस्पेक्टर एक मर्डर मिस्ट्री फ़िल्म है जिसकी पूरी ताकत शहर में हो रहे रहस्यमयी मौत को सुलझाने में खपत होती है। फ़िल्म के मुख्य कलाकार हैं खेसारी लाल यादव , मेघा श्री और महेश आचार्या । इस फ़िल्म के निर्देशक शंकर है जिन्होंने फ़िल्म की पटकथा को भी तैयार किया है।

Rowdy Inspector
Rowdy Inspector

फ़िल्म में खेसारी कभी नशे में लड़की संग डांस करते दिखते हैं तो कभी ऑन-ड्यूटी मारधाड़। फिल्म राउडी इंस्पेक्टर’ में खेसारी एक ऐसे पुलिस वाले का रोल अदा कर रहे हैं, जो दिन-रात नशे में डूबा रहता है। लेकिन देश के ऊपर बात आ जाने पर वो दुश्मनों की हड्डी पसली एक कर देता है ।

भोजपुरी फ़िल्म राउडी इंस्पेक्टर में एक्शन के अलावा अच्छा संगीत भी है । संगीतकार ओम झा एवं आर्या शर्मा के कम्पोज़िशन पर खेसारी अपना प्रिय ठुमका मेघा श्री के साथ लगाते दिखते हैं। खेसारी के इस फ़िल्म की खास बात यह है कि वे एक नहीं दो नायिकाओं रक्षा गुप्ता व मेघा श्री संग रोमांस करते नज़र आते हैं। फ़िल्म राउडी इंस्पेक्टर के गानों को लिखा है प्यारे लाल यादव, सत्य सावरकर , विनय निर्मल, विजय चौहान , अरविंद तिवारी व चंदन ने जबकि इसके कोरियोग्राफर हैं महेश आचार्या।

Rowdy Inspector Trailer

फ़िल्म औसतन सही है लेकिन कहीं-कहीं अति का शिकार होती नजर आती है। खेसारी व अन्य कलाकार अपनी शिद्दत से मेहनत करते दिखते हैं।

Starring – Khesari Lal Yadav, Megha Sree, Mahesh Acharya, Raksha Gupta & Nandini etc.
Directed By – Shankar
Story & Screenplay – Shankar
Dialogue – Arvind Tiwari
Produced by – Mahankali Diwakar
Music – Om Jha & Arya Sharma
Lyrics – Pyare Lal Yadav, Satya Sawarkar, Vinay Nirmal, Vijay Chauhan, Arvind Tiwari, Chandan
Choreographer – Mahesh Acharya & Praveen Selar
Music Label – Team Films

#RowdyInspector #KhesariLalYadav #MeghaSree #MaheshAcharya #RakshaGupta #Nandini #Shankar #BhojpuriMovieReview

📊

BHOJPURIFILMS ANALYTICS

#01

#Video - बताव जान कवना बदरी में | #Dinesh Lal Yadav & #Sanchita Banerjee | New Bhojpuri Song

PLAY NOW ➔
#02

#Video | इंडिकेटर टूटी रे | Awdhesh Premi Yadav | Antra Singh |Ankita Singh | New Bhojpuri Song 2026

PLAY NOW ➔
#03

Pawan Singh | Ham Ban Gaini Sahib (हम बन गईनी साहेब) | Sheetal Ahir | Laakhan Singh | New Song

PLAY NOW ➔
#04

Saiya Se Jarurat #kalpanapatowary #mahishrivastava #queenkajal

PLAY NOW ➔
#05

TOHE BHULE KHATIR AE YAAR | LATEST BHOJPURI SONG 2026 | SAMAR SINGH, KANISHKA CHAUDHARI | T-Series

PLAY NOW ➔
VIEW TOP CHARTS ➔