जबरिया जोड़ी – मूवी रिव्यु

Jabariya Jodi Movie Review

बिहार में शादी तीन तरीके की होती है . हिम्मत वालों की अरेंज जोड़ी , किस्मत वालों की लव जोड़ी और दहेज़ के लालचियों की जबरिया जोड़ी . कहने को तो ये फिल्म का एक डायलोग मात्र हो सकता है लेकिन अगर आप बिहार के बारे में कुछ जानते हैं तो उस ज्ञान मे इसे भी शामिल कर लीजिये . जबरिया जोड़ी सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणिति चोपड़ा अभिनीत एक हिंदी फिल्म है जिसके निर्देशक हैं प्रशांत सिंह . वैसे तो बिहार के इस पकड़ुआ विवाह पर बॉलीवुड में कई फिल्मे बन चुकी हैं लेकिन जबरिया जोड़ी में मसाले भरपूर हैं .
You are reading Jabariya Jodi Movie Review on Bhojpuri films web portal.

अभय सिंह उर्फ़ सिंह साहब (सिद्धार्थ मल्होत्रा) जिले में अपनी पैठ -पहचान बनाने के लिए लोगों की जबरन शादी करवाता है ताकि आनेवाले चुनाव में MLA बन सके . सिंह साहब का प्यार बिस्तर से ज्यादा कुर्सी का है . कई जबरिया जोड़ी बनवा चुके अभय के कहानी में तब ट्विस्ट आता है जब बबली यादव ( परिणीति चोपड़ा ) , अभय सिंह से जबरन शादी करना चाहती है . हिंदी फिल्म जबरिया जोड़ी में सिद्धार्थ और परिणिति के अलावा संजय मिश्र, जावेद जाफरी , शरद कपूर , अपार शक्ति है . फिल्म में २०१४ की Miss India Earth रह चुकी अलंकृता सहाय का एक आइटम नंबर भी है जो आकर्षक है .

Jabariya Jodi Movie Review

अपने ठेठ देसी अंदाज़ में बबली के पिता संजय मिश्र अपने करैक्टर को जिन्दा रखते है उनके इस देसीपना का एक कारन और भी है कि वह मूलतः बिहार से हैं . वहीँ दूसरी और जावेद जाफरी भी नपे तुले अंदाज़ में दिखते हैं . परिणिति और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी बिहारी परिवेश को अपनाने की भरपूर कोशिश की है लेकिन कभी कभी वो ओवर एक्टिंग के शिकार होते नज़र आते है फिर भी कोशिश सराहनीय है . फिर क्या बिहार, दिल्ली और मुम्बई . लोग तो वही हैं पर बोली-भाषा के उपयोग अलग अलग हैं . हाँ थोड़ी ठसक ज़रूर होती है जो सिद्धार्थ और परिणिति में दिखता है .

Jabariya Jodi Movie Review
Jabariya Jodi Movie Review

फिल्म की कहानी साधारण है लेकिन लयबद्ध है . कहानी की रूपरेखा दर-परत दर खुलती है जो एक किस्म का दर्शकों में रोमांच पैदा करती है . हिंदी फिल्म जबरिया जोड़ी के लेखक हैं संजीव कुमार झा जिनका ताल्लुक बिहार से ही है और इस Forced Marriage से परिचित हैं शायद एक पहलू यह भी है की कहानी बड़ी टाइट है जिसमे मनोरंजन के लड्डू ठूंस-ठूंस कर भरे हैं .

फिल्म का संगीत है विशाल मिश्र और तनिष्क बागची का . फिल्म जबरिया जोड़ी के संगीत की बात करें तो कोई खास असर नहीं दिखती है . संगीत में कुछ भी नयापन नहीं है पुराने गानों को मॉडिफाई कर नया बनाने के चक्कर में या यूं कहें की री-इटरेट करने के चक्कर में फिसलती नज़र आती है . फिल्म में एक पंजाबी गाना ‘खडके गलास्सी ‘ भी है जो हनी सिंह की आवाज़ में है जिसका कोई इस फिल्म में औचित्य नहीं बनता . फिल्म का संकलन और छायांकन भी ठीक ठाक है .

फिल्म देखने का एक मात्र उद्द्येश्य होता है मनोरंजन . जिससे की आप रोजमर्रे की थकावटों से कुछ समय के लिए निजात पा सकें और आनंद में गोते लगाने लगे . इसलिए अगर आप हिंदी फिल्मो के शौक़ीन हैं तो जबरिया जोड़ी आपको निराश नहीं करेगी .

Jabariya Jodi Movie Trailer

Starcast: Sidharth Malhotra, Parineeti Chopra, Aparshakti Khurana, Sanjay Mishra, Javed Jaffrey, Chandan Roy Saniyal, Gopal Dutt and Neeraj Sood.
Produced by: Shobha Kapoor, Ekta Kapoor, Shailesh R. Singh
Directed by: Prashant Singh
Written by : Sanjeev K Jha

HITS OF THE MONTH

View All
#video - माई मोर रुसल बाड़ी | #khesari Lal Yadav | Ft.Priya | Mai Mor Rusal Badi | Devi Geet 2026

#video - माई मोर रुसल बाड़ी | #khesari Lal Yadav | Ft.Priya | Mai Mor Rusal Badi | Devi Geet 2026

IVY Bhojpuri DhamakaPLAY NOW ➔
Aawa Aawa Devi Mai #Sunny Pandey | आवs आवs देवी माई #Devi Pachra Geet 2026 #navratrisong

Aawa Aawa Devi Mai #Sunny Pandey | आवs आवs देवी माई #Devi Pachra Geet 2026 #navratrisong

Worldwide Records BhojpuriPLAY NOW ➔