केहू कजरा के रेखिया का देखी, जब चेहरा चुरैभु चुनरिया से (अगर और जी लेते)

agar aur ji lete bhojpuri movie news

यह नया गाना ‘केहू कजरा के रेखिया का देखी, जब चेहरा चुरैभु चुनरिया से‘, विनय बिहारी अपनी नई फिल्म ‘अगर और जी लेते‘ (Agar Aur Ji Lete) में फिल्मा रहे हैं ।गीत और संगीत का कार्य तो विनय बिहारी ने खुद किया है इस फिल्म के डायरेक्टर बृजभूषण जी हैं निर्मात्री प्रगति सिन्हा है ।

सबसे बड़ी बात यह है कि विनय जी ने इस बार यह कदम उठाया है भोजपुरी समाज में सिनेमा के माध्यम से फैल रही अश्लीलता को रोकने के लिए। उनका कहना है कि इस प्रकार के सिनेमा के माध्यम से भोजपुरी समाज से अश्लीलता का लोप होगा और अब भोजपुरी दर्शक निराश नहीं होंगे ।इस तरीके के गाने बनाए जा रहे हैं जो कि परिवार के बीच परिवार के सभी सदस्यों के द्वारा गुनगुनाने योग्य होगा और उन्होंने बृजभूषण जी के साथ-साथ निर्मात्री प्रगति सिन्हा का भी धन्यवाद ज्ञापन किया कि उन्होंने इन्हें इस लायक समझा और एक चैलेंजिंग काम दिया जो कि इस क्षेत्र में महिला के नाते भोजपुरी फिल्म में यह एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है ।

वहीं विनय बिहारी ने जिक्र किया यू सर्टिफिकेट लेना आजकल आसान काम नहीं रह गया है ज्यादातर भोजपुरी फिल्में यू या फिर ए सर्टिफिकेट सिनेमा रहती है लेकिन इस तरीके के गाने और यहां पर जो एक चित्रण किया जा रहा है , इससे यह पता चलता है कि यह फिल्म यू सर्टिफिकेट हासिल करने में बेहद कामयाब रहेगी वहीं मौके पर उपलब्ध बृजभूषण जी ने कहा कि इस फिल्म के निर्माण के लिए यह हमारे इम्तिहान की घड़ी है क्योंकि लव स्टोरी बनाना (Agar Aur Ji Lete) आसान काम नहीं है , टीनएजर लड़कों से काम करवाना काफी कठिन कार्य है ।

*अपना Business Online शुरू करें . Click Here

हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें इस मामले का काफी एक्सपीरियंस है और नन्हा जासूस ,बुस्तान की कहानियां ,घने जंगल में , नाम के सीरियल्स पहले भी बने हैं और उन्हें इस चीजों का बनाने का अनुभव है . तो यह निश्चित रूप से कहा जा सकता है कि बृजभूषण जी इसमें बहुत ही सही तरीके से खरे उतरने वाले हैं.

उन्होंने कहा कि हमारी जोड़ी (बृजभूषण और विनय बिहारी की जोड़ी) पहले भी काफी सफल रही है . जैसे ‘गंगा के पार सैंया हमार’, ‘ ससुरा बड़ा पैसा’वाला के समय में भी 100 दिन तक चलने का दावा पेश करती रही है और उन्होंने विनय बिहारी का धन्यवाद ज्ञापन किया कि राजनीति में इतनी व्यस्तता के बावजूद उन्होंने ब्रज भूषण जी के इस सकारात्मक कदम पर साथ देने का वादा किया.

इस फिल्म (Bhojpuri New Movie – Agar Aur Ji Lete) में जो 7 गाने हैं सभी के गीत और संगीत विनय बिहारी के द्वारा ही सजाए गए हैं और इसमें जब कलाकार की बात पूछी गई तो बृजभूषण जी ने कहा कि अभी लड़का या लड़की जो फाइनल सिलेक्शन होगा रोल के लिए वह अभी जस्टिफाइड नहीं हुआ है लड़का या लड़की ऐसे लोगों को बनाए जाएंगे जो कि बिल्कुल बड़े पर्दे पर अपने को बिखेरने के लिए बिल्कुल ये नया चेहरा होगा ।
यह लड़के या तो टिक-टॉक या फिर यूट्यूब के माध्यम से उठाए जाएंगे और इनसे उस तरीके का काम कराया जाएगा जो कि इस फिल्म में सूट करेगा । अब बात आती है कि इसमें ऐसा कुछ सिलेक्शन लिस्ट उनके पास है या नहीं तो उन्होंने बताया कि अभी मैं नाम तो नहीं बता सकता लेकिन ऐसे कुछ कलाकारों की सूची हमारे पास है जो कि इस फिल्म में काम करने के लिए तत्पर भी हैं और सही भी लग रहे हैं समय आने पर उनका नाम भी बताया जाएगा ।

📊

BHOJPURIFILMS ANALYTICS

#01

#Video - बताव जान कवना बदरी में | #Dinesh Lal Yadav & #Sanchita Banerjee | New Bhojpuri Song

PLAY NOW ➔
#02

#Video | इंडिकेटर टूटी रे | Awdhesh Premi Yadav | Antra Singh |Ankita Singh | New Bhojpuri Song 2026

PLAY NOW ➔
#03

Pawan Singh | Ham Ban Gaini Sahib (हम बन गईनी साहेब) | Sheetal Ahir | Laakhan Singh | New Song

PLAY NOW ➔
#04

Saiya Se Jarurat #kalpanapatowary #mahishrivastava #queenkajal

PLAY NOW ➔
#05

TOHE BHULE KHATIR AE YAAR | LATEST BHOJPURI SONG 2026 | SAMAR SINGH, KANISHKA CHAUDHARI | T-Series

PLAY NOW ➔
VIEW TOP CHARTS ➔