भोजपुरी फ़िल्म Prem Vivah का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है जो एक साफ-सुथरी, पारिवारिक और दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी की झलक पेश करता है। फिल्म में Arvind Akela Kallu और Kajal Raghwani मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फ़िल्म में इन दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरती है।
संजय श्रीवास्तव के निर्देशन में बनी फ़िल्म प्रेम-विवाह के लेखक हैं प्राण नाथ। फ़िल्म शुरुआत एक सॉफ्ट रोमांटिक टोन से होती है, जो धीरे-धीरे पारिवारिक ड्रामा में बदल जाती है। जिसमें प्रेम विवाह और पारंपरिक सोच के बीच टकराव को भावनात्मक तरीके से दिखाया गया है। यही कॉन्सेप्ट आज के समाज में भी काफी प्रासंगिक है, जिससे आम दर्शक आसानी से खुद को जोड़ पाते हैं।
- प्रेम विवाह : पारिवारिक भावनाओं और रोमांस का खूबसूरत संगम PREM VIVAH
- 13वां विश्व भोजपुरी सम्मेलन – 8वीं अनुसूची में भोजपुरी को शामिल कराने के लिए दिल्ली के द्वारका में उठी बुलंद आवाज
- Lipistik Kharab Hoga Kajal Nahi – नीलकमल सिंह और शिल्पी राज का नया धमाकेदार भोजपुरी गाना
- खेसारी लाल को दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका
- बड़े परदे पर एक साथ टकराई फिल्म लंका में सीता और कसम तिरंगा के
फिल्म प्रेम-विवाह के डायलॉग्स दिल को छूने वाले हैं और कई जगह emotional impact छोड़ते हैं। वहीं असलम सुरती का बैकग्राउंड म्यूजिक और प्रियांशु सिंह एवम आर. पंकज के गाने फ़िल्म को और भी आकर्षक बनाते हैं। इस फ़िल्म का सिनेमैटोग्राफी भी साफ-सुथरी और रंगीन है, जो एक फैमिली एंटरटेनर की वाईव देती है।
अगर एक्टिंग की बात करें तो अरविंद अकेला कल्लू का इमोशनल और रोमांटिक अवतार संतुलित लगता है, जबकि काजल राघवानी अपनी सादगी और अभिव्यक्ति से स्क्रीन पर प्रभाव छोड़ती हैं। दोनों की जोड़ी पहले से ही दर्शकों के बीच लोकप्रिय रही है, और इस फिल्म में भी वही कनेक्शन देखने को मिलता है। इनके अलावा भोजपुरी फ़िल्म Prem Vivah में वर्सटाइल कलाकार संजय पांडेय, समर्थ चतुर्वेदी, विनोद मिश्रा के साथ साथ साहिल सिद्दीकी, सपना यादव, रीना रानी, श्रद्धा नवल, मिंटू गुप्ता भी नज़र आएंगे।
भोजपुरी फ़िल्म प्रेम विवाह का ऑफिशियल ट्रेलर
कुल मिलाकर, Prem Vivah का ट्रेलर एक फैमिली फ्रेंडली, इमोशनल और रोमांटिक ड्रामा का वादा करता है, जो खासकर उन दर्शकों को पसंद आएगा जो साफ-सुथरी भोजपुरी फिल्मों की तलाश में हैं।