The Vvaan Movie Chhathi Maiya Song Lyrics and Review: गीत का पूरा बोल और रिव्यू

The Vvaan Movie Chhathi Maiya Song Lyrics and Review

बॉलीवुड के इतिहास में पहली बार उत्तर भारत की आस्था के सबसे बड़े महापर्व यानी छठ पूजा को इतने भव्य और शुद्ध रूप में पर्दे पर उतारा गया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की आने वाली फिल्म ‘The Vvaan – Force of the Forest’ का नया गाना “Chhathi Maiya” आधिकारिक तौर पर रिलीज हो चुका है। इस गाने ने रिलीज होते ही अपनी मिठास से इंटरनेट पर हर किसी को भावुक कर दिया है।

यदि आप भी घर से दूर रहकर इस त्योहार की कमी महसूस कर रहे हैं, तो यह गीत सीधे आपकी रूह को छू लेगा। इस विशेष लेख में हम आपके लिए लेकर आए हैं The Vvaan Movie Chhathi Maiya Song Lyrics and Review का एक कम्पलीट पैकेज, ताकि आप गाने की गहराई को समझने के साथ-साथ इसके खूबसूरत बोलों को भी गुनगुना सकें।

The Vvaan Movie Chhathi Maiya Song Review: आस्था और भावनाओं का एक बेजोड़ संगम

इस गाने का सबसे खूबसूरत हिस्सा इसकी सादगी और शुद्धता है। डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा ने किसी भी तरह की दिखावटी चमक-दमक से दूर रहकर, नदी के घाट, गन्ने के मंडप और ढलते सूरज के साथ पारंपरिक अर्घ्य की रस्म को बिल्कुल रीयल तरीके से दिखाया है। तमन्ना भाटिया ने सिर पर सिंदूर और मैरून साड़ी पहने एक पारंपरिक महिला के रूप में कमाल का अभिनय किया है।

The Vvaan Movie Real Story: क्या सच में खौफनाक है बिहार के बिहटा का वो ‘वन देवी मंदिर’ जहां से शुरू हुई फिल्म ‘द वन’ की कहानी?

गाने की शुरुआत एक भावुक डायलॉग से होती है जहाँ सिद्धार्थ मल्होत्रा कहते हैं, “क्यों करनी है तुम्हें छठी पूजा?” और तमन्ना भाटिया जवाब देती हैं, “तुम्हारी नहीं है, मेरी आस्था तो है।”  गायक और संगीतकार विशाल मिश्रा की मखमली और दर्दभरी आवाज ने इस भक्ति गीत में एक अलग ही जान फूंक दी है। वहीं गीतकार कौशल किशोर के लिखे शब्द उन प्रवासियों के दर्द और मन्नत को बयां करते हैं जो छठी मैया के दर पर अपनी सूनी गोद भरने की अर्जी लगाते हैं।

The Vvaan Movie Chhathi Maiya Song 100% Original Full Lyrics

कोई दुख जग में, है ही नहीं,
जो तेरी कृपा से मिट ना जाए।
ऐसा वरदान, है ही नहीं,
जो छठी मैया से मांगे और मिल ना जाए…
 
सारे जहान में तेरी है जय जय,
विपदा है आई, विपदा है आई।
तेरे बिना ना कोई मेरा,
अब जाऊं कहां मैं माई।
तू बस तू है सहारा, है सब कुछ मेरा,
हाथ में तेरे है सारा सुख-दुख मेरा।

छठी मैया… छठी मैया…
सुन ली ना विनती, सुन ली विनती हमार,
सुन ली विनती हमार।
छठी मैया कर दी ना कृपा,
कर दी कृपा अपार, कर दी कृपा अपार।

सारे जग से हारके आए तेरे द्वार पे,
सुना है कि छठी मैया जीवन संवार दे।
ममता दुलार दे, भक्तों को प्यार दे,
देख ले जो कोई मैया पुकार के।
अब मेरी भी अर्जी सुन लो ना मां,
गोद ये सूनी मेरी भर दो ना मां…

छठी मैया… छठी मैया…
सुन ली ना विनती, सुन ली विनती हमार,
सुन ली विनती हमार।

तुम ही कर्ता, तुम ही भर्ता,
तुम ही प्राणों के दाता।
हे दीनानाथ मेरे, तुम ही भाग्य विधाता।
तुम से मेरा जीना मरना,तुम ही प्राणों के दाता।
हे दीनानाथ मेरे, तुम ही भाग्य विधाता।

छठी मैया मेरी मां…
सुन ली विनती हमार, कर दी आशीष अपार,
सुन ली विनती हमार, कर दी आशीष अपार,
सुन ली विनती हमार…

Movie Credits & Official Details

  • Song Title: Chhathi Maiya
  • Singer & Composer: Vishal Mishra
  • Lyrics: Kaushal Kishore
  • Choreographer: Chinni Prakash
  • Star Cast: Sidharth Malhotra, Tamannaah, Sunil Grover, Shweta Tiwari
  • Director: Deepak Kumar Mishra

Amrapali Dubey Bhojpuri Movies on YouTube: Watch Free Top 5 Blockbusters

The Vvaan फिल्म का यह गाना इस बात की याद दिलाती है कि जब बॉलीवुड पूरी ईमानदारी से हमारी लोक संस्कृति को दिखाता है, तो कितनी खूबसूरत कला निकलकर सामने आती है। यह गाना आने वाले छठ पर्व के त्योहार पर हर घर और घाट पर गूंजने वाले हैं।