भारत के वीर हो

मानव मस्तिष्क को सबसे ज्यादा प्रभावित कारकों में से एक तो तस्वीर है जो हमारे देखते ही अपने अन्दर के एक समरूपी प्रतिछाया बनाती है लेकिन जहां तस्वीर के साथ ध्वनि का सम्मिश्रण हो तो बात ही कुछ और होता है. यही कारन है की हमारे दिमाग में फ़िल्मी बातें ज्यादा ही चलायमान हैं . इसीलिए मार्केटिंग में भी इसी विधा का उपयोग आम है और असरदार भी. बात किसी प्रोडक्ट, खबर, भक्ति की हो या देशभक्ति का, स्वरुप मुख्यतः सामान है. भारत की आज़ादी के इकहत्तर वर्ष पूरे हो चुके हैं और इन सात दशकों में अपने बाल्यकाल से प्रौढ़ हो चला है..हिंदी फिल्मो के साथ –साथ क्षेत्रीय फिल्मे भी लोग बड़े चाव से पसंद कर रहे है और कुछ को तो राष्ट्रीय मंच पर कई उपलब्धियां हासिल कर चर्चा का विषय बनी. सुने Bharat Ke Veer Ho (भारत के वीर हो ) Song below. मराठी फिल्म ‘सैराट’ फ़िलहाल काफी चर्चे में है , कई पुरस्कार बटोर चुकी ‘सैराट ‘ पर करन जौहर ने ‘धड़क’ नाम से फिल्म बनायी.

हिंदी फिल्म ‘धड़क’ का रिव्यु एवं ट्रेलर देखें  

फिल्म माँ तुझे सलाम का गाना यहाँ सुने : हमर देसवा महान

दुल्हन चाही पकिस्तान से – पूरी फिल्म यहाँ देखें

निर्देशक चेतन आनंद ने सन १९७३ में अभिनेता राज कुमार को लेकर ‘हिंदुस्तान की कसम’ बनाई जो ऑपरेशन कैक्टस लिली पर आधारित थी. पर सबसे ज्यादा बॉक्स ऑफिस पर भारत-पाकिस्तान की लडाई पर बनी फिल्म थी जे पि दत्ता की बॉर्डर जो १९९७ में रिलीज़ हुयी जिसके गाने आज ‘संदेशे आते हैं’ आज भी रोंगटे खड़े कर देता है कारगिल वॉर के ऑपरेशन विजय पर दोबारा जे पि दत्ता ने २००३ में एलओसी कारगिल बनाया. फिर तो भारत-पाक पर बनी फिल्मो की झड़ी सी लग गयी. ऐसे समय में जब देशभक्ति अपने चरम पर हो, आपस में मरने-मारने को आतुर हो तब देश के कलाकारों व बुद्धिजीवियों से समाज अपेक्षा करता है की समाज को आगे ले जाने में अग्रणी भूमिका अदा करे. ऐसे में एक फिल्मकार हमें हमारी समस्याओं से रू-ब-रू कराता है और हमें हमारे दुश्मनों को पहचानने एवं इसके ऊपर विजय को प्रेरित करता है .

निरहुआ की फिल्म बॉर्डर यहाँ देखें

सिया जी के राम गाना- फिल्म बॉर्डर  

इसी कढ़ी को आगे बढ़ाते हुए भोजपुरी मल्टी- स्टारर फिल्म है ‘बॉर्डर’. संतोष मिश्र के निर्देशन में बनी यह फिल्म सचमुच काबिले तारीफ है . भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के अबतक के इतिहास में बनी यह सबसे महंगी फिल्म है. भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव व आम्रपाली दुबे इस फिल्म की मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म इसी साल रिलीज हुयी जिसने बॉक्स-ओफ्फिस पर तहलका मचा दिया .

भारत के वीर हो


Song: Hath Jod ke Naman Karai Chhee (Patriotic Song)
Singer : Harendra Pandit
Lyrics : Chandan Gunjan
Editor : Mishra Entertainment
Music On: Bhojpuri Films

केतना कुर्बानी देलकै , भारत के ई वीर हो
हाथ जोड़ के नमन करे छिं, नैना बहे क्षीर(दूध) हो |

इस गाने में लेखक बलिदानि,  क़ुरबानी व वीरों के शहादत को बड़े ही सकारत्मक अंदाज़ में कहते हैं की हे ! भारत के वीर -शूरमाओं हम अति गौरवान्वित हैं अपने पूर्वजों के लहू पर जिसने देश को चहुओर सींचा, धन्य हैं हम जिनको ये हरी-भरी धरती, आपसी सद्भाव क्यू प्रेम मिला, हमें इतनी खुसी मिली है की अब हमारे नेत्रों से आंसू नीर नहीं दूध (क्षीर) बहते है. देश के वीर-गाथाओं पर लिखी कविताओं में से कुछ ही ऐसे सकारात्मक कविताये हैं बाकि में वीर-रस का मसाला काफी रहता है . वीर रस के मामले में कम नहीं है  अभिनेता पवन सिंह की हालिया रिलीज़ हुयी देशभक्ति फिल्म माँ तुझे सलाम सिनेमा हॉल में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है जिसके गाने ‘हमर देशवा महान’ लोगों की जुबान पर चढ़ा है. इनके अलावा भोजपुरी की कई फिल्मे हैं जो देशभक्ति से ओत-प्रोत हैं. खासकर भारत-पाकिस्तान के संबंधों पर न जाने दर्जन भर भोजपुरी फिल्म रिलीज़ हो चुकी हैं और कई आने को तैयार है .
भारत–पाक के नापाक रिश्ते पर बनी एक फिल्म ‘सत्या’ है जिसमें मुख्य रूप से पवन सिंह है.

SATYAA भोजपुरी फिल्म यहाँ देखें
अरसों बाद भारत शर्मा ‘व्यास’ का नया बोलबम भजन – हमरो भी लेलो खबर डमरुवाले

📊

BHOJPURIFILMS ANALYTICS

#01

#Video - बताव जान कवना बदरी में | #Dinesh Lal Yadav & #Sanchita Banerjee | New Bhojpuri Song

PLAY NOW ➔
#02

#Video | इंडिकेटर टूटी रे | Awdhesh Premi Yadav | Antra Singh |Ankita Singh | New Bhojpuri Song 2026

PLAY NOW ➔
#03

Pawan Singh | Ham Ban Gaini Sahib (हम बन गईनी साहेब) | Sheetal Ahir | Laakhan Singh | New Song

PLAY NOW ➔
#04

Saiya Se Jarurat #kalpanapatowary #mahishrivastava #queenkajal

PLAY NOW ➔
#05

TOHE BHULE KHATIR AE YAAR | LATEST BHOJPURI SONG 2026 | SAMAR SINGH, KANISHKA CHAUDHARI | T-Series

PLAY NOW ➔
VIEW TOP CHARTS ➔