Border Bhojpuri Movie Review

Border Bhojpuri Movie Review

Border Bhojpuri Movie Review
“अगर जिहाद से जन्नत नसीब होता, तो दोजख की बदबू तुम्हारे चेहरे से नहीं आ रही होती. “
इतिहास में कुछ मसले ऐसे हैं जिन्हें मसले कम पर मसाले के तौर पर ज्यादा उपयोग किया गया है . उन्ही मसलों में से एक मसला भारत और पाकिस्तान का है. राजनितिक आकाओं की बात छोड़ भी दें तो सबसे ज्यादा फायदा फ़िल्मी दुनिया ने उठाया इस मुद्दे पर  . यद्यपि यह एक जोखिम भरा काम था पर निर्देशक चेतन आनंद ने सन १९७३ में अभिनेता राज कुमार को लेकर ‘हिंदुस्तान की कसम’ बनाई जो ऑपरेशन कैक्टस लिली पर आधारित थी. पर सबसे ज्यादा बॉक्स ऑफिस पर भारत-पाकिस्तान की लडाई पर बनी फिल्म थी जे पि दत्ता की बॉर्डर जो १९९७ में रिलीज़ हुयी जिसके गाने आज ‘संदेशे आते हैं’ आज भी रोंगटे खड़े कर देता है.

बॉर्डर फुल मूवी :  ऑनलाइन  यहाँ देखें 

ठीक दो साल बाद अटल बिहारी वाजपेयी के शासन कल में १९९९ में भारत ने कारगिल पर आक्रमण किया जो तक़रीबन दो महीने तक चला और भारत ने कारगिल को पुनः अपने कब्जे में किया. इसी कारगिल वॉर के ऑपरेशन विजय पर दोबारा जे पि दत्ता ने २००३ में एलओसी कारगिल बनाया. फिर तो भारत-पाक पर बनी फिल्मो की झड़ी सी लग गयी.  इसी कढ़ी को आगे बढ़ाते हुए भोजपुरी फिल्म की आनेवाली मल्टी- स्टारर फिल्म है ‘बॉर्डर’. संतोष मिश्र के निर्देशन में बनी यह फिल्म सचमुच काबिले तारीफ है . भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के अबतक के इतिहास में बनी यह सबसे महंगी फिल्म है.  भोजपुरी   सुपरस्टार दिनेश लाल यादव  व आम्रपाली दुबे इस फिल्म की मुख्य भूमिका में हैं.

बॉर्डर फिल्म का ट्रेलर यहाँ देखें





अभय शास्त्री (दिनेश लाल यादव) एक किसान का बेटा है जो भारतीय सेना में भर्ती होता है. जिसके लिए देश का गौरव ही आत्मसम्मान के बराबर है. लेकिन जी जान से देश सेवा में जुटा इस जवान का जान सलमा (आम्रपाली दुबे) में बसा है. जो उसे बेइंतहा मोहब्बत करता है पर जाती-धर्म के नाम पर मर-मिटने वाले को यह प्यार रास नहीं आता और प्यार के दुश्मनों की फ़ौज ललकारती है इस प्यार को. यहाँ निर्देशक संतोष मिश्र ने बड़े ही खूबसूरत तरीके से कौमी एकता को फ़िल्मी परदे पर उतारा है जिसे दर्शक के लिए भूल पाना असह्य सा होगा. लेकिन राष्ट्र प्यार की चिंगारी लिए अभय के लिए परीक्षा की घडी तब आती है जब पाकिस्तान अपने नापाक इरादे को पूरा करने के लिए जद्दोज़हद करता है और इस इरादे की कीमत अभय को अपनी माँ और भायी के बलिदान देकर चुकानी पड़ती है.

बॉर्डर फिल्म के गाने भी जबरदस्त हैं – सुने यहाँ

भोजपुरी के मंझे कलाकार मनोज टाइगर राजनीती को अपने जागीर समझने वाले नेता की भूमिका में आयेगे तो अवधेश मिश्र एक सधे राजनीतिज्ञ के करदार में. संजय पाण्डेय पुलिस ऑफिसर हैं जिनका रसूल काफी दबदबा सा है . फिल्म में भोजपुरी जगत के विक्रांत सिंह, प्रवेश लाल यादव, शुभी शर्मा, ऋचा दीक्षित, सुशिल सिंह, आदित्य ओझा , विशाल सिंह ,काजल यादव आदि कई कलाकार हैं जो फिल्म की ख़ूबसूरती में चार चाँद लगते है.फिल्म के कई संवाद जोश भर देनेवाला है जो दर्शक को सिनेमाहॉल में तली बजने को मजबूर कर देगी,  जैसे की  “अगर जिहाद से जन्नत नसीब होता तो दोजख की बदबू तुम्हारे चेहरे से नहीं आ रही होती “ ;
भारत सर्कार के नए नियम के अनुसार तुम्हारी गद्दारी की सजा आठ सौ पैंसठ रूपये तय की गयी है  आदि-आदि .

भोजपुरी सिनेमा में पहली बार VFX इफ़ेक्ट का जलवा फिल्म  नागराज में देखे यहाँ

The review is based on the trailer. www.bhojpurifilms.co.in  team wishes good luck to BORDER and rates with 8.5* out of 10 *.



फिल्म बॉर्डर में कई बेहतरीन गाने है जिसे लिखा है प्रवेश लाल यादव व आज़ाद सिंह ने और सुरों से संवारा है रजनीश मिश्र ने.

दीवानी भईल नगमा निरहुआ के प्यार में  — यहाँ सुने

मिले के सजनिया से मन बड़ा करे   — यहाँ सुने

सिया जी के राम    — यहाँ सुने    

प्रमोद प्रेमी की नयी फिल्म – केहू दीवाना बा नैहर में

विशाल सिंह की आने वाली फिल्म का ट्रेलर – लव के लिए कुछ भी करेगा          

TOP ROMANTIC CINEMA

Stream high-definition cinema hits with direct theater launches.

VIEW ALL CINEMA ➔
दिलवाला - खेसारी लाल की सबसे बड़ी हिट फिल्म 2019 | कमजोर दिल वाले ना देखें Full OTT Movie

दिलवाला - खेसारी लाल की सबसे बड़ी हिट फिल्म 2019 | कमजोर दिल वाले ना देखें

Label: Wave Music Bhojpuri
Superhit Full Bhojpuri Movie 2019 - आवारा बालम (Aawara Balam) | Arvind Akela Kallu, Priyanka Pandit Full OTT Movie

Superhit Full Bhojpuri Movie 2019 - आवारा बालम (Aawara Balam) | Arvind Akela Kallu, Priyanka Pandit

Label: Wave Music Bhojpuri
🚀 EXPLORE FULL BHOJPURI OTT FILM LIBRARY ➔