‘बाप जी’ भोजपुरी फिल्म रिव्यु
बाप जी के रौब का दबदबा है। घर मे भी और बाहर भी । ज़रूरत और शौक इन दोनों के बीच तड़फड़ाता हुआ बाप जी को तब सदमा लगता है जब उसका जवान लड़का उसके मौज-मस्ती के बीच मे दीवार बनके खड़ा हो जाता है । कुछ हकीकत तो कुछ कल्पनाओं के समंदर में गोते लगाते हुए यही कहानी है BAAPJI की।
- Katta Tanal Dupatta Par Full Movie Free YouTube: पवन सिंह और रवि किशन की इस ब्लॉकबस्टर एक्शन फिल्म को फुल एचडी में यहाँ देखें
- Piya Ka Ghar Bhojpuri Movie Trailer Review and Cast: ‘सास-बहू’ के रिश्ते की महाभारत और बदले की वो आग जिसने पूरे परिवार को हिला दिया
- Waiting Hai Web Series Prime Video Review: ‘तत्काल टिकट’ की नो-कैप्चा हैकिंग और 20 हजार एजेंट्स के उस सबसे बड़े रेलवे घोटाले की इनसाइड स्टोरी
- Pawan Singh Most Viewed Songs on YouTube List: यूट्यूब पर राज करने वाले पावर स्टार पवन सिंह के 5 सबसे ज्यादा देखे गए गानों की प्रामाणिक सूची
- Highest Grossing Bhojpuri Movies Box Office Collection: भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5 फिल्में, जिन्होंने बनाया महा-रिकॉर्ड
भोजपुरी फ़िल्म बाप जी BAAPJI के अहम किरदार हैं खेसारी लाल यादव , मनोज टाइगर, ऋतु सिंह , प्रकाश जैश और काजल राघवानी। इसके रंजीत जायसवाल द्वारा प्रस्तुत फ़िल्म बाप जी के निर्देशक हैं देव पांडेय ।
BAAPJI Movie Trailer and Review
कॉमेडी और रोमांस के साथ-साथ फ़िल्म में एक से एक गाने हैं जिसे लिखा है प्यारे लाल यादव, कुंदन प्रीत, आज़ाद सिंह व यादव राज ने। इस फ़िल्म का संगीत तैयार किया है ओम झा ने।
वस्तुतः भोजपुरी की कहानी प्यार और प्यार में दरार देने वालों की बीच मे ही अटकी रहती है लेकिन लेखक अरविंद तिवारी ने फ़िल्म बाप जी के कहानी के पीछे भरपूर मेहनत की है। ऐसा ट्रेलर देख के कहा जा सकता है।
फ़िल्म BAAPJI में खेसारी और मनोज टाइगर की केमेस्ट्री देखते बनती है। शुरू से अंत तक हँसी मज़ाक के साथ एक दर्द के पिटारे को खोलती भोजपुरी फ़िल्म बाप जी में खाली स्थान बहुत ही कम दिखता है।