कल्लू और निधि की आनेवाली भोजपुरी फिल्म ‘दिलवर’ का टीज़र यूट्यूब पर रिलीज़

Kallu and Nidhi's upcoming Bhojpuri Movie Dilwar Teaser

गायकी के क्षेत्र में सफलता लेकर अरविंद अकेला कल्लू ने भोजपुरी सिनेमा में एक अभिनेता के तौर पर हाथ आजमाया और कई फिल्मों में बड़ी मेहनत के बाद वो एक से बढ़कर एक भोजपुरी के फिल्मे कर रहे हैं। अपने आनेवाली भोजपुरी फ़िल्म दिलवर में कल्लू अभिनेत्री निधि झा के साथ गलबहियां डाले दिख रहे हैं। भोजपुरी फ़िल्म दिलवर का टीज़र नीचे देखें .

भोजपुरी फ़िल्म दिलवर का टीज़र रिलीज हो चुका है जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। फ़िल्म के निर्माता हैं चांदनी श्रीवास्तव और निर्देशक हैं सुनील मांझी । फ़िल्म दिलवर में कल्लू और निधि झा के अलावा संजय पांडे मुख्य भूमिका में हैं। इससे पहले भी अरविंद अकेला कल्लू और लूलिया गर्ल निधि झा कई फिल्मों में एक साथ दिखे है लेकिन निर्देशक सुनील मांझी ने और फिल्मो से थोड़ा हटकर इस फ़िल्म का रेखांकन किया है और काफी कुछ अलग दिख रहा है।

फिल्म का संगीत भी ठीक ठाक सा है | फिल्म में कई गाने हैं जिसे लिखा है राजेश मिश्र, श्याम देहाती, मुन्ना दुबे, श्रवण सिंह और सुमित सूर्यवंशी ने . भोजपुरी फिल्म दिलवर के संगीतकार हैं अविनाश झा घुँघरू . हाल फिलहाल कल्लू और प्रियंका पंडित का भोजपुरी गाना ‘फ़िल्टर के पानी’ काफी हिट रहा जिसका संगीत भी अविनाश झा ने ही दिया था और फिल्म थी आवारा बलम . भोजपुरी फिल्म आवारा बलम के सरे गाने यहाँ देखें .

भोजपुरी फिल्म ‘दिलवर’ का टीज़र

Kallu and Nidhi’s upcoming Bhojpuri Movie Dilwar Teaser

पिछले दिनों कल्लू की एक और फ़िल्म राजतिलक का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसमे रोमांटिक कल्लू का गुस्सैल रूप नज़र आया था। भोजपुरी फ़िल्म राजतिलक के ट्रेलर में अवधेश मिश्रा, कल्लू व संजय पांडे नज़र आ रहे हैं , ट्रेलर यहां देखें।

भोजपुरी फ़िल्म की कहानी अक्सर हमारे आस-पास की ही कहानी होती है। एक पूरा सामाजिक समन्वय के धागे में बुना होता है। बातें होती हैं रियल सिनेमा की पर वहां सच्चाई बेहद कम होती है और लाम-लपेट ज़्यादा। इन सबके बावजूद भोजपुरी फ़िल्म दिलवर के टीज़र में वही दिखता है जो हमारे चौतरफा मौजूद है।

📊

BHOJPURIFILMS ANALYTICS

#01

#Video - बताव जान कवना बदरी में | #Dinesh Lal Yadav & #Sanchita Banerjee | New Bhojpuri Song

PLAY NOW ➔
#02

#Video | इंडिकेटर टूटी रे | Awdhesh Premi Yadav | Antra Singh |Ankita Singh | New Bhojpuri Song 2026

PLAY NOW ➔
#03

Pawan Singh | Ham Ban Gaini Sahib (हम बन गईनी साहेब) | Sheetal Ahir | Laakhan Singh | New Song

PLAY NOW ➔
#04

Saiya Se Jarurat #kalpanapatowary #mahishrivastava #queenkajal

PLAY NOW ➔
#05

TOHE BHULE KHATIR AE YAAR | LATEST BHOJPURI SONG 2026 | SAMAR SINGH, KANISHKA CHAUDHARI | T-Series

PLAY NOW ➔
VIEW TOP CHARTS ➔