कसम तिरंगा के
देशभक्ति को केंद्र में रखते हुए अनेक फिल्में बनी भोजपुरी में। यद्यपि ज़्यादातर फिल्में पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के नापाक इरादे को ही धूरी मानकर लिखी गई। लेखक एवं फिल्मकारों का यह बड़ा ही फेवरेट विषय रहा है, एक महत्वपूर्ण थीम रही है । इसी कड़ी में निर्देशक रवि भूषण की मल्टी-स्टारर फ़िल्म Kasam Tiranga Ke का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।
भोजपुरी फिल्म ‘कसम तिरंगा के’ का ट्रेलर नीचे देखें
मल्टीस्टारर फ़िल्म कसम तिरंगा के के मुख्य कलाकार हैं अभिनेता-सांसद रवि किशन , अरविंद अकेला , राकेश मिश्रा , विराज भट्ट एवम समर सिंह। फ़िल्म में अजय सिन्हा मिन्टो, मनोज टाइगर , साहिल खान , चांदनी चोपड़ा, मुनमुम, करिश्मा मित्तल , मनोज मिश्रा सांडिल्य जैसे नामचीन कलाकार भी दमदार अभिनय करते दिखेंगे।

- Saat Saheliya Full Movie Free: जुल्म के खिलाफ सात वीरांगनाओं का महा-इंतकाम
- Kohbar Bhojpuri Movie Watch Free: लालच, हत्या और ‘कोहबर’ की दीवारों से गूंजती उस भटकती आत्मा के इंतकाम की कड़क और अनोखी कहानी
- Katta Tanal Dupatta Par Full Movie Free YouTube: पवन सिंह और रवि किशन की इस ब्लॉकबस्टर एक्शन फिल्म को फुल एचडी में यहाँ देखें
- Piya Ka Ghar Bhojpuri Movie Trailer Review and Cast: ‘सास-बहू’ के रिश्ते की महाभारत और बदले की वो आग जिसने पूरे परिवार को हिला दिया
- Waiting Hai Web Series Prime Video Review: ‘तत्काल टिकट’ की नो-कैप्चा हैकिंग और 20 हजार एजेंट्स के उस सबसे बड़े रेलवे घोटाले की इनसाइड स्टोरी
आदिशक्ति एंटरटेनमेंट और टीम एंड मेकर्स एंटरटेनमेंट और स्वर्गीय डॉ. यु पी सिंह द्वारा कृत फिल्म कसम तिरंगा की के लेखक हैं निर्देशक रवि भूषण । जबकि फिल्म के सह-निर्माता का कार्यभार संभाला है सूर्यभान यादव और मनोज मिश्रा ने। वहीं फ़िल्म के संगीत की बात करें तो यह फ़िल्म के मांग के अनुकूल है जिसे संगीतकार ओम झा ने बेहतर बनाया है। फिल्म के गानों को लिखा है प्यारेलाल यादव , श्याम देहाती , टुन टुन यादव और रवि भूषण ने।
Kasam Tiranga Ke movie trailer
इस फिल्म Kasam Tiranga Ke की चर्चा काफी समय से की जा रही है और अब बहुत जल्द ही फिल्म दर्शको के बीच आ जाएगी। फिल्म को लेकर जितना इंतजार दर्शको को है उतना ही इंतजार फिल्म के कलाकारों को भी है।