यश कुमार ने पवन और अक्षरा सिंह दिया सलाह
भोजपुरी सिनेमा जगत के गायक व एक्शन किंग हीरो यश कुमार (Yash Kumar ) ने पवन व अक्षरा मामले के विषय में लोगों को हिदायत दी कि जबतक आप पूरे विवाद को जान न लें तब तक लोगों के विवाद के उपर टिप्पणियाँ नही करनी चाहिए।
- Katta Tanal Dupatta Par Full Movie Free YouTube: पवन सिंह और रवि किशन की इस ब्लॉकबस्टर एक्शन फिल्म को फुल एचडी में यहाँ देखें
- Piya Ka Ghar Bhojpuri Movie Trailer Review and Cast: ‘सास-बहू’ के रिश्ते की महाभारत और बदले की वो आग जिसने पूरे परिवार को हिला दिया
- Waiting Hai Web Series Prime Video Review: ‘तत्काल टिकट’ की नो-कैप्चा हैकिंग और 20 हजार एजेंट्स के उस सबसे बड़े रेलवे घोटाले की इनसाइड स्टोरी
- Pawan Singh Most Viewed Songs on YouTube List: यूट्यूब पर राज करने वाले पावर स्टार पवन सिंह के 5 सबसे ज्यादा देखे गए गानों की प्रामाणिक सूची
- Highest Grossing Bhojpuri Movies Box Office Collection: भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5 फिल्में, जिन्होंने बनाया महा-रिकॉर्ड
बलिया के छोटे से गाँव से भोजपुरी स्टार बने यश ने कहा कि वे पवन और अक्षरा के विवाद से अनभिज्ञ हैं और जब तक पूरी तरह इस विवाद का कारण सामने नहीं आ जाता कुछ भी कहना अतिश्योक्ति होगी। हालांकि उनहोंने अक्षरा और पवन को हिदायत दी कि जब तक आपके पास आरोप की प्रमाणिकता न आ जाये आरोप लगाना अनुचित है ठीक उसी प्रकार उन्होंने कहा कि अगर कोई आरोप को निराधार मानते हैं तो सही समय पर उचित प्रमाण के साथ सामने आकर आरोप का खंडन करें .
पिछले ५ वर्षों में २५ के आसपास हिट एक्शन फिल्म दे चुके यश (Yash Kumar) ने कहा कि वे पवन और अक्षरा के व्यक्तिगत जीवन से अधिक परिचित नहीं हैं इसलिए वे इस विवाद के बारे मे न तो ज्यादा जानते हैं और न ही कुछ टीका- टिप्पणी करना चाहेंगे परंतु अप्रत्यक्ष रूप मे उनहोने पवन और अक्षरा को एक सलाह दे डाली।
Yash Kumar adviced Pawan and Akshara Singh
पवन को समझाते हुए उन्होंने कहा कि हम पुरूषों को स्त्री का सम्मान करना चाहिए क्योंकि यही स्त्री है जो हमारे बेटी, बहन,पत्नी और माँ के किरदार में आकर न सिर्फ हमारे परिवार व समाज का मान सम्मान बढ़ाती है अपितु हमारे संस्कृति का भी रक्षण करती है वहीं उन्होंने अक्षरा को सलाह दे डाली कि ठीक इसके विपरीत एक पुरुष बेटा, भाई, पति या पिता के रूप में परिवार व समाज की जिम्मेदारियों को निभाकर दोनों का रक्षण करते हैं ।
आगे यश ने कहा कि पुरुष व स्त्री दोनों एक दूसरे के पूरक हैं, अत: दोनो को चाहिए कि दोनों एक दूसरे का सम्मान करें एवम् आपस मे उत्साहवर्धन कर इस विवाद को सुलझायें एवम् अपनी मर्यादा का संरक्षणकरें न कि अवहेलना।