होठलाली ब्वाय छोटू छलिया की भोजपुरी सिनेमा जगत में वापसी
आपने पवन सिंह और खेसारी के गानों पर कई बार भोजपुरी फैन्स को झूमते देखा होगा। लेकिन इन सब के पहले ही अपने गाने ‘हाय रे होठलाली, हाय रे कजरा’ गाने से पूरे देश में धूम मचा चुके ये कलाकार अब वापसी कर रहे हैं भोजपुरी सिनेमा जगत में । जी हाँ आपने सही पहचाना । 8वर्ष बाद फिर से भोजपुरी फिल्म में अपने पाँव जमाने आ रहे हैं ‘छोटू छलिया’ (Chhotu Chhaliya)।
ये पूछे जाने पर कि वे इतने दिनो से क्यूँ गायब रहे छोटू छलिया ने कहा कि वे परिवार में सबसे बड़े भाई होने के नाते परिवार कि बढ़ती जिम्मेदारियों के तहत अपने परिवार को सुचारू रूप से व्यवस्थित करने हेतु जैसे – छोटे भाइयों के करियर एवम् छोटी बहन की शादी जैसी कार्य मे व्यस्त थे।
- Saat Saheliya Full Movie Free: जुल्म के खिलाफ सात वीरांगनाओं का महा-इंतकाम
- Kohbar Bhojpuri Movie Watch Free: लालच, हत्या और ‘कोहबर’ की दीवारों से गूंजती उस भटकती आत्मा के इंतकाम की कड़क और अनोखी कहानी
- Katta Tanal Dupatta Par Full Movie Free YouTube: पवन सिंह और रवि किशन की इस ब्लॉकबस्टर एक्शन फिल्म को फुल एचडी में यहाँ देखें
- Piya Ka Ghar Bhojpuri Movie Trailer Review and Cast: ‘सास-बहू’ के रिश्ते की महाभारत और बदले की वो आग जिसने पूरे परिवार को हिला दिया
- Waiting Hai Web Series Prime Video Review: ‘तत्काल टिकट’ की नो-कैप्चा हैकिंग और 20 हजार एजेंट्स के उस सबसे बड़े रेलवे घोटाले की इनसाइड स्टोरी
8 साल के बाद भोजपुरी सिनेमा जगत में वापसी कर रहे होठलाली’ ब्वाय : Chhotu Chhaliya
छोटू छलिया एक धार्मिक, सामाजिक, एवम पारिवारिक शैली की फिल्म “अनाथों के नाथ भोलेनाथ” से वापसी कर रहे है जो कि विष्णु शंकर बेलू द्वारा निर्देशित फिल्म होगी। रोमांटिक स्टार Chhotu Chhaliya भक्ति फिल्म से क्यूँ वापसी कर रहे हैं पूछे जाने पर छोटू ने कहा कि बहुत से लोग बाहर चर्चा करते हैं कि भोजपुरी सिनेमा सिर्फ मसालेदार कहानियों पर काम करती है तो मैने एक सामाजिक और सांस्कृतिक फिल्म से वापसी करने की सोची।
आपको बता दूँ की Chhotu Chhaliya ने ‘ दे दा पीरितिया उधार‘ से बड़े पर्दे पर शुरूआत की थी , ‘आजा ओढ़निया तान के‘, ‘होत बा जवानी जिया ना जाये राजा जी‘ और पवन सिंह के साथ ‘गठबंधन प्यार के‘ जैसी फिल्मों में बतौर नायक काम कर चुके हैं।
अब देखने वाली बात ये होगी कि पवन सिंह, खेसारी और निरहुआ जैसे नये कलाकारों से सजी भोजपुरी इंडस्ट्री मे छोटू छलिया किस प्रकार खुद को शामिल कर पाते हैं , बतौर शुभचिंतक हमारी शुभकामनाएँ उनके साथ है।
TOP ROMANTIC CINEMA
Stream high-definition cinema hits with direct theater launches.