भोजपुरी सिनेमा को अलविदा कहा राजन मोदी ने
मौका था भोजपुरी सिनेमा ‘प्रेम कैदी’ जिसके मुख्य कलाकार हैं प्रदीप पाण्डेय चिन्टु , के प्रोमोशन का. सिनेमा के प्रोमोशन संबंधी चर्चा के बीच एक बड़ी खबर ये सामने आाई कि इंडस्ट्री में अधिकतर खलनायक की भुमिका में दिखने वाले चर्चित कलाकार राजन मोदी ने भोजपुरी फिल्म जगत छोड़ दी है। Why Rajan Modi left working in Bhojpuri Films
इस मौके पर राजन मोदी ने ये बताया कि उन्होंने अपनी दिनचर्या में काफी व्यस्तता के कारण भोजपुरी सिनेमा को अलविदा कहा है । अब देखने वाली बात यह होगी कि राजन मोदी ने यह फैसला सचमुच अतिव्यस्तता के कारण ली या किसी वज़ह से नाराज होकर।
- Saat Saheliya Full Movie Free: जुल्म के खिलाफ सात वीरांगनाओं का महा-इंतकाम
- Kohbar Bhojpuri Movie Watch Free: लालच, हत्या और ‘कोहबर’ की दीवारों से गूंजती उस भटकती आत्मा के इंतकाम की कड़क और अनोखी कहानी
- Katta Tanal Dupatta Par Full Movie Free YouTube: पवन सिंह और रवि किशन की इस ब्लॉकबस्टर एक्शन फिल्म को फुल एचडी में यहाँ देखें
- Piya Ka Ghar Bhojpuri Movie Trailer Review and Cast: ‘सास-बहू’ के रिश्ते की महाभारत और बदले की वो आग जिसने पूरे परिवार को हिला दिया
- Waiting Hai Web Series Prime Video Review: ‘तत्काल टिकट’ की नो-कैप्चा हैकिंग और 20 हजार एजेंट्स के उस सबसे बड़े रेलवे घोटाले की इनसाइड स्टोरी
राजन ने ये जानकारी देते हुए फौरन जिस अंदाज मे समय की कमी का हवाला दिया मामला स्पष्ट नहीं लगता है। मौके पर अविनाश साही भी मौजूद थे। अविनाश ने राजन को स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएँ दी।
आखिर राजन मोदी ने (Rajan Modi) भोजपुरी सिनेमा को अलविदा कहने के कारन भी बताये
जब हमने इस बात पर खोजबीन किया तो पता चला है की राजन अब दक्षिणी-भारत में बनने वाली फिल्मों की ओर रूख़ कर रहे हैं। राजन ने बताया कि उनकी फिल्म कृष्णा-अष्टमी रिलीज हो चुकी है। आने वाली हिंदी फिल्मों में फेमस स्टूडियो के अंतर्गत बनी के. के. मेनन की फिल्म ‘शादिस्तान’ जल्द रिलीज होने वाली है इसमें कीर्ती गुलाटी एवम् निवेदिता भट्टाचार्य ने भी अभिनय किया है साथ ही साथ एक और फिल्म ‘डिसेंट बॉय’ भी गोविंद नामदेव और रवि किशन के साथ बनी फिल्म रिलीज होने की पंक्ति में है।
गौरतलब है कि राजन मोदी ने भोजपुरी फिल्म जगत में खलनायक के रूप में कई फिल्मों में अपनी अभिनय क्षमता का लोहा मनवाया है जिनमें ‘हिरो गमछावाला’ , ,’छपरा के प्रेम कहानी’ ‘अटल फैसला’ आदि शामिल हैं।
राजन मोदी ने भोजपुरी दर्शकों का धन्यवाद दिया और कहा कि कलाकार अपनी ओर से पूरी मेहनत एवं लगन से तभी कार्य करते हैं जब दर्शको का भरपूर प्यार मिलता है । उनहोनें भोजपुरी सिनेमा जगत को एक नये आयाम और बुलंदियो को छूने की शुभकामनाएँ दी।
TOP ROMANTIC CINEMA
Stream high-definition cinema hits with direct theater launches.