बिहार पंचायत भोजपुरी फिल्म रिव्यु और ट्रेलर

Bihar Panchayat Bhojpuri Movie Review

एक ओर जहाँ दुनिया चाँद पर आलू की खेती  करने की सोच रही है वहीँ तथाकथित भोजपुरी निर्देशक पारिजात सौरभ रसातल में बिचौना बिछाने की सोच रहे हैं.  उसी बिछौने का नाम ‘बिहार पचायत’ है . कहने को तो ये एक भोजपुरी फिल्म का नाम है पर इसमें फिल्म जैसा कुछ भी नहीं इससे कई गुना बेहतर गाँव के ढोल-मंजीरे वाला नाच होता है.  जिससे लौटते वक़्त एक सुकून मिलता है पर ऐसी फिल्म के ट्रेलर तक को देखना ख़ुदकुशी करने जैसा है . Watch below Bihar Panchayat Bhojpuri Movie Review, Trailer

आज हमारे पास जिस प्रकार की तकनीक है  सिर्फ उस तकनीक के छोटे से भाग का इस्तेमाल कर कई अच्छी चीजें बनाई जा सकती हैं. लेकिन इन्सान के चहरे पर शेर उगाना  तरह अनपच वाला काम  है . और इससे भी बड़ी बात है ‘टीम फिल्म्स भोजपुरी’ जैसे एक सधे यूट्यूब चैनल को  ऐसी वाहियात फिल्मे रिलीज़ करना. ऐसा प्रतीत होता है की ‘बिहार पंचायत’ के निर्माता, निर्देशक व कलाकार मनरेगा की मजूरी कर इससे ज्यादा कमाते और  एक शान सौकत से रहते. कम से कम हंसी का पात्र नहीं बनते .

सुपरस्टार रवि किशन की फिल्मे – यहाँ देखे 
पवन सिंह की सुपरहिट फिल्मे. – यहाँ देखे 
खेसारी लाल के भोजपुरी फिल्म व गाने – यहाँ देखे
निरहुआ के भोजपुरी फिल्म और गाने – यहाँ देखे

काजल रघ्वानी के सबसे ज्यादा देखे जानेवाले गीत – यहाँ देखे

बिहार पंचायत भोजपुरी फिल्म रिव्यु

अगर यूं कहें की ‘बिहार पंचायत’ जैसी फिल्मों में देखने लायक कुछ भी नहीं है सिवाय फ़िल्म बनाने वाले को जज्बे को छोड़कर.  फिल्म में न कहानी है, न ही अदाकारी. फिल्म के कलाकार लगता है आपस में चंदा कर रोल का बंटवारा किये. संवाद की ऐसी अदायगी है जैसे ताड़ी पीकर बोलते हुए लोग.  कहानी बेओर-छोर की  है. अमीर-गरीब, उंच-नीच, मान-प्रतिष्ठा , शासक-मजदूर , नेता-पुलिस जैसे बड़े ही संवेदनशील  मुद्दे है जो एक-एक कर दिखती हैं लेकिन सिर्फ संवेदन शून्यता ही नज़र आती है . बिहार पंचायत जैसी फिल्मो के बारे में लिखना भी कला-संस्कृति का घिनौना कुकृत्य करने जैसा है.
अगर एक वाक्य में कहना हो तो आप कह सकते हैं की ‘फिल्म में फिल्म जैसा कुछ भी नहीं है.’
पर हाँ, एक दर्शक के तौर पर कुछ न होने के  बावजूद भी फिल्म की एक कल्त्मक्ता आपका ध्यान ज़रूर आकृष्ट करेगी और वह है इसका संगीत . फिल्म का संगीत है एम. सुमन का और बोल हैं चन्दन चंचल के. फिल्म के  संगीत में मधुरता है .
भोजपुरी फिल्म्स टीम ‘बिहार पंचायत’ को 5 में से 1* देती है .

बिहार पंचायत फिल्म ट्रेलर

Bihar Panchayat Star Cast and Crew

Stars: Parmod Pardeshui, Pappu Mandal, Kiran Sharma, Shivani Yadav, Chandan Chanchal, Rajan Singh, Phantus
Bihar Panchayat Bhojpuri Movie Review with Trailer
Producer : Jamshed Bihari & Chandan Mukhiya
Director : Parijat Saurabh
Music : M. Suman
Lyrics : Chandan Chanchal
Editor : Parijat Saurabh

एक से एक चुनिन्दा भोजपुरी फिल्मे – यहाँ देखें.
भोजपुरी फिल्म के नए गानों के लिए यहाँ देखें.

हिंदी की आनेवाली फिल्मो के ट्रेलर – यहाँ देखें 
भोजपुरी की आनेवाली फिल्मों के ट्रेलर – यहाँ देखे  

एक अपील :
अश्लीलता से कोसों दूर  ‘भोजपुरी फिल्म्स टीम‘ के हरेक लेख तथ्यों पर केन्द्रित कर लिखा जाता है. हमारा मानना है कि फूहड़पन, अश्लीलता  पानी की बुलबुले की तरह अस्तित्वविहीन है . भोजपुरी, अंगिका, मैथिलि, मगही की व्यापक संस्कृति में  इस ओछेपन की बात नहीं होनी चाहिए. हमारा प्रयास है की हम आपका मनोरंजन ज्ञानवर्धन के तौर पर करें .  और खासकर आज जिस प्रकार घिनौने गाने व फिल्मे बन रही है जिससे समाज में कई विकृतिया आयी हैं हम सब मिलकर उसका प्रतिकार करें . हमारे इस मुहीम का हिस्सा बने . अपने सुझाव नीचे  कमेन्ट बॉक्स में लिखें.

अगर आप कलाकार या लेखक हैं तो आप हमसे गेस्ट लेखक के तौर पर जुड़ सकते हैं. Click Here to reach us.

📊

BHOJPURIFILMS ANALYTICS

#01

#Video - बताव जान कवना बदरी में | #Dinesh Lal Yadav & #Sanchita Banerjee | New Bhojpuri Song

PLAY NOW ➔
#02

#Video | इंडिकेटर टूटी रे | Awdhesh Premi Yadav | Antra Singh |Ankita Singh | New Bhojpuri Song 2026

PLAY NOW ➔
#03

Pawan Singh | Ham Ban Gaini Sahib (हम बन गईनी साहेब) | Sheetal Ahir | Laakhan Singh | New Song

PLAY NOW ➔
#04

Saiya Se Jarurat #kalpanapatowary #mahishrivastava #queenkajal

PLAY NOW ➔
#05

TOHE BHULE KHATIR AE YAAR | LATEST BHOJPURI SONG 2026 | SAMAR SINGH, KANISHKA CHAUDHARI | T-Series

PLAY NOW ➔
VIEW TOP CHARTS ➔