बोल राधा बोल – मूवी रिव्यू

Bol radha Bol - BhojpuriFilms

यूँ ही कोई ब्राण्ड नहीं होता। ब्रांड की एक वैल्यू होती है जिसकी कीमत हर वक़्त अपने बल-बुते पर क़िस्त-दर-क़िस्त चुकानी पड़ती है। खेसारी लाल भोजपुरी सिनेमा के उन अभिनेताओं में से एक हैं जो दिन-रात कड़ी मेहनत कर अपने चाहने वालों के दिल में बसे हुए हैं । खेसारी की हालिया रिलीज हुई फ़िल्म “बोल राधा बोल” में भी उसी मेहनत का नतीजा दिखता है जिसे दर्शक झोली भर प्यार दे रहे हैं ।


पराग पाटिल के निर्देशन में बनी भोजपुरी फ़िल्म बोल राधा बोल के मुख्य कलाकार हैं खेसारी लाल, मेघा श्री, नवोदित एक्ट्रेस महिमा सिंह, विनोद मिश्रा, करन पांडे के साथ कई अन्य मंझे कलाकार। निर्देशन से लेकर संगीतमय प्रस्तुति फ़िल्म की खूबसूरती बयान करती है। फ़िल्म का पारिदृश्य सामाजिक है जहाँ प्यार तो है लेकिन इस प्यार को किसी की नज़र लग जाती है।

Bol Radha Bol Movie Review

फ़िल्म के सिनेमेटोग्राफी की बात करें तो फ़िल्म बोल राधा बोल काफ़ी हद तक हमें फ़िल्म के कहानी के इर्द-गिर्द घूमते नज़र आती है। लेकिन रोमांटिसिज़्म के दौर में Bol Radha Bol फ़िल्म का प्रोटेगोनिस्ट मारधाड़ वाले सीन में भी बहुत आक्रामक नज़र आते हैं । फ़िल्म का एक्शन दिलीप यादव का है जिसे फ़िल्म का देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि डिरेक्टर ने बड़ी ही मेहनत की है।

भोजपुरी फ़िल्म बोल राधा बोल का कथानक बहुत ही प्यारा है  जिसे समाज-परिवार के धागों में इस कदर पिरोया है ताकि समयानुकूल भिन्न ना लगे।  इसके कहानी को लिखा है मनोज कुमार कुशवाहा ने ।

Bol Radha Bol Movie Trailer

निर्देशक के बहुत ही सधे निर्देशन में फ़िल्म दर्शको को अंत तक कसे रखती है। जैसा कि अक्सर ही होता है कि खेसारी की फिल्मों में गाने एक अहम भूमिका अदा करते हैं । इस प्रकार भोजपुरी फ़िल्म बोल राधा बोल के प्रायः गाने कर्णप्रिय हैं । फ़िल्म के गीतों को लिखा है प्यारेलाल यादव, कृष्णा बेदर्दी, छोटू यादव , प्रेम सागर, सुमीत सिंह व अनामिका त्रिपाठी ने जबकि इन गानों को संगीतबद्ध किया है संगीतकार छोटे बाबा , कृष्णा बेदर्दी एवं आर्या सिंह ने।

📊

BHOJPURIFILMS ANALYTICS

#01

#Video - बताव जान कवना बदरी में | #Dinesh Lal Yadav & #Sanchita Banerjee | New Bhojpuri Song

PLAY NOW ➔
#02

#Video | इंडिकेटर टूटी रे | Awdhesh Premi Yadav | Antra Singh |Ankita Singh | New Bhojpuri Song 2026

PLAY NOW ➔
#03

Pawan Singh | Ham Ban Gaini Sahib (हम बन गईनी साहेब) | Sheetal Ahir | Laakhan Singh | New Song

PLAY NOW ➔
#04

Saiya Se Jarurat #kalpanapatowary #mahishrivastava #queenkajal

PLAY NOW ➔
#05

TOHE BHULE KHATIR AE YAAR | LATEST BHOJPURI SONG 2026 | SAMAR SINGH, KANISHKA CHAUDHARI | T-Series

PLAY NOW ➔
VIEW TOP CHARTS ➔