भोजपुरी सिनेमा में गणेश उत्सव

Ganpati festival in Bhojpuri movies

फिल्मों की शूटिंग का शुभारंभ गणेश पूजा के साथ होता है लेकिन गणेश उत्सव उत्सव को फिल्म में शामिल किया जाए तो उसको लेकर खास तैयारियां सेट पर की जाती है विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश का आज आगमन हो रहा है। इस कोरोना काल में गणेशोत्सव में बड़ी ही सादगी और संयम है, सोशल डिस्टेनसिंग है पर आस्था और उमंग पूर्ववत है । जहां हिंदी फिल्मो में गणपति बाप्पा की जय जय है वही भोजपुरी मूवी भी इस हिट ट्रिक्स को अपनाने से नहीं हिचकते ।

Ganpati festival in Bhojpuri movies

हमारी फिल्मों (Hindi- Bhojpuri Movie) में ढोल नगाड़ों के साथ उनके आगमन पूजा अर्चना और विसर्जन तक कई फिल्माए गए हैं। वास्तव, अग्निपथ, बाजीराव मस्तानी सहित अनेक फिल्मों में गणेश उत्सव हिट रही हीरो की एंट्री से लेकर डांस कंपटीशन , एक्शन सीन गणपति उत्सव की पृष्ठभूमि में रखे गए ।

किसी भी शुभ काम की शुरुआत श्री गणपति जी की कृपा से ही सफलीभूत होता है। कई नामी फिल्मकार अपने फिल्मों का शुभारंभ गणपति उत्सव के दौरान ही खासकर रखते हैं । भोजोपुरी मूवी भी इससे अछूता नहीं है। लेकिन जिस प्रकार हिंदी फिल्मों में गणेश उत्सव के सीन पर खासा ही ज़ोरदार मेहनत करनी होती है वही भोजपुरी फिल्मों में इतने बड़े स्तर पर काम नहीं की जाती है।

पृष्टभूमि बदलती है तो मायने बदल जाते हैं। यूपी, बिहार के आसपास इलाकों में गणपति उत्सव उतनी धूमधाम से नहीं मनाया जाता जितनी दुर्गा पूजा और छठ पूजा। जिस प्रकार हिंदी फिल्मों में निर्देशक किसी एक सीन को कम्प्लीटली गणेश जी पर ही फोकस कर देते हैं। जैसे कि, रितिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा अभिनीत फिल्म अग्निपथ में जो ‘देवा श्री गणेशा देवा ‘ गाना डाला गया था यह सिर्फ एक आरती भर नहीं था बल्कि सिचुएशन भी ड्रामैटिक थी। पर ऐसा शायद ही ऐसे सीन भोजपुरी फिल्मों में डेडिकेट किया जाता हो । लेकिन भोजपुरी में गणेश 2वंदना की काफी प्रधानता रही है। चाहे वह भोजपुरी कलाकार खेसारी लाल यादव हो या राकेश मिश्रा या रितेश पांडे या हो अनु दुबे सब के गणेश-वंदना यू -ट्यूब पर भारी मात्रा में देखे गए हैं ।।

📊

BHOJPURIFILMS ANALYTICS

#01

#Video - बताव जान कवना बदरी में | #Dinesh Lal Yadav & #Sanchita Banerjee | New Bhojpuri Song

PLAY NOW ➔
#02

#Video | इंडिकेटर टूटी रे | Awdhesh Premi Yadav | Antra Singh |Ankita Singh | New Bhojpuri Song 2026

PLAY NOW ➔
#03

Pawan Singh | Ham Ban Gaini Sahib (हम बन गईनी साहेब) | Sheetal Ahir | Laakhan Singh | New Song

PLAY NOW ➔
#04

Saiya Se Jarurat #kalpanapatowary #mahishrivastava #queenkajal

PLAY NOW ➔
#05

TOHE BHULE KHATIR AE YAAR | LATEST BHOJPURI SONG 2026 | SAMAR SINGH, KANISHKA CHAUDHARI | T-Series

PLAY NOW ➔
VIEW TOP CHARTS ➔