मोहम्मद अज़ीज़ के हिट भोजपुरी गाने

Mohammad-Aziz-Hit-Bhojpuri-Video-Song

कहते हैं ना, परिश्रम और संकल्प से वो हर चीज़ हासिल की जा सकती है जिसकी हमें तलाश है. इसी संकल्प का दूसरा नाम मोहम्मद अज़ीज़ है. पश्चिम बंगाल में जन्मे मोहम्मद अज़ीज़ ने आजतक हिंदी की साथ कई भाषाओँ में तकरीबन बीस हज़ार से भी ज्यादा गाना गए हैं. हिंदी सिनेमा में मोहम्मद रफ़ी के उत्तराधिकारी के तौर पर समझे जानेवाले मोहम्मद अज़ीज़ ने भोजपुरी सिनेमा में भी कई रोमांटिक गाने गाये हैं. मोहम्मद अज़ीज़ के हिट भोजपुरी (Mohammed Aziz’s Bhojpuri Songs ) गाने के संकलन के साथ उनके जीवन से जुड़े कई वाकया आप इस पोस्ट में पढेंगे.

मोहम्मद अजीज़ के फ़िल्मी दुनिया में संघर्ष की कहानी 

मोहम्मद अजीज़ का फ़िल्मी दुनिया से दूर-दूर तक कोई रिश्ता न था पर इससे भी अलग एक बेहद ही नायब रिश्ता था उनके संगीत और संकल्प का . संगीत के प्रति इस कदर समर्पण ने अजीज़ को कई बुरे दिन भी दिखाए पर अपने विस्वास पर डिगे अजीज़ ने सफलता के उस चरम को छुआ जिसकी उन्हें तलाश थी. उनकी यह मंजिल कोलकाता के एक पब में गाने से शुरू हुयी और फिर हिंदी सिनेमा में अपनी तकदीर आजमाने वो मुम्बई का रुख किये.

हिंदी की आनेवाली फिल्मो के ट्रेलर – यहाँ देखें 
भोजपुरी की आनेवाली फिल्मों के ट्रेलर – यहाँ देखे  

लेकिन राह इतनी आसन नहीं थी. फिल्मो में तो काम नहीं मिला लेकिन अपने गायक को जिंदा रखने वो मुम्बई के एक रेस्टोरेंट में गाने लगे. यह सिलसिला कई सैलून तक थमा नहीं बेचनी और हताशा बढती ही जा रही थी.  दुर्गा पूजा मनाया जाता था जिसमे उन्होंने प्रोग्राम के आर्गेनाइजर से बात कर वहां गाने की अनुमति मांगी. इस उम्मीद के साथ की कोई न कोई संगीतकार या फ़िल्मी  दुनिया से जुड़े लोग उन्हें समझ लेंगे. और इसे ईश्वरीय शक्ति ही कहा जाये की उस शो के दौरान उनकी मुलाकात मुकुल दत्त से हुयी जो उस समय ‘आन मिलो सजना’ बना रहे थे.  मोहम्मद अजीज़ के हिंदी (Mohammed Aziz’s Bhojpuri Songs) गाने  नीचे देखें .

सुपरस्टार रवि किशन की फिल्मे – यहाँ देखे 
पवन सिंह की सुपरहिट फिल्मे. – यहाँ देखे 
खेसारी लाल के भोजपुरी फिल्म व गाने – यहाँ देखे
निरहुआ के भोजपुरी फिल्म और गाने – यहाँ देखे

मुकुल दत्त ने मोहम्मद अजीज़ को फिल्म के संगीतकार सपन जगमोहन से मिलवाया जो बंगाली भाषा में बन रही फिल्म ‘ज्योति’ का भी संगीत देख रहे थे. बाद में यह फिल्म हिंदी में ‘अम्बर’ के नाम से सिनेमा घर में आई . फिल्म तो नहीं चली पर अजीज़ को एक ब्रेक मिल गया था और उन्होंने अपनी आवाज़ का जादू लोगों पर चला दिया. मोहम्मद अजीज़ को सबसे बड़ा ब्रेक संगीतकार अनु मलिक ने फिल्म ‘मर्द’ में दिया जिसके अहम् किरदार थे अमिताभ बच्चन. इस फिल्म के लिए उन्होंने टाइटल ट्रैक गया जो काफी मशहूर हुआ. और यहाँ से अजीज़ ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. फिर तो इन्होने एक –से-बढ़कर एक गाने गाये खासकर लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के निर्देशन में मोहम्मद अजीज़ ने ढेर सारे गाने गाये और कई अवार्ड्स अपने नाम किया .

 मोहम्मद अज़ीज़ के हिट भोजपुरी गाने

भोजपुरी फिल्म सैंया बिदेशिया के गाने ‘नोकरी छोकरी रुपैय्या’ को अजीज़ ने संगीतकार संतोष सुमन के निर्देशन में गाया जिसके गीतकार विश्वनाथ राजपुरी हैं. आज के दौर को भली-भांति परिचित करता यह गाना अपने आप में लाजवाब है.

नोकरी छोकरी रुपैय्या

Movie : Saiyan Bidesiya
Song : Nokari Chhokari Rupaiya
Singer : Mohammad Aziz
Music : Santosh Suman
Lyricist : Vishwanath Rajpuri
Arranger : Kailash Mehta
Programmer : Zakir Suthar
Mix & Master : Faizal
Producer : Sarvjeet Singh (Rao Sahab)
Banner : Kalhans Films International

इसी तरह भोजपुरी फिल्मो में कई गानों को अजीज़ ने आपनी आवाज़ से और भी  कर्णप्रिय बनाया. उन्ही में से ‘बानी मजबूर पिया’ और ‘तोहरा चाहत में दिल बेकरार’ बड़े ही खूबसूरत गाने हैं.
बानी मजबूर पिया

तोहरा चाहत में दिल बेकरार

हाल में ही मोहम्मद अजीज़ के हिंदी गाने जो बहुत ही ज्यादा चर्चे में रहा . वैसे तो फिल्म खुद्दार का यह गाना ‘दिल धड़कता है मेरा आपके आ जाने से ’ काफी लोकप्रिय गाना है जिसे अजीज़ ने गाकर जीवंत कर दिया और गोविंदा की बेहतरीन अदाकारी ने फिल्म को एक ऊँचाई पर ला खड़ा कर दिया लेकिन इस साल यह गाना डब्बू जी के डांस के कारन यह फिर से सुर्खियों में आया. आप भी देखे डब्बू जी का  मोहम्मद अजीज़ के हिंदी गाने पर बेहतरीन डांस विडियो .

डब्बू जी के डांस का वायरल वीडियो ‘आपके आ जाने से’

आज हमारे बीच मोहम्मद अजीज़ नहीं रहे . कोलकाता के एक संगीत शो से लौटते वक़्त उनकी तबियत बिगड़ गयी जिससे उनके दृवार ने उन्हें जल्द ही नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया पर  हृदयगति रुक जाने से उनका इंतकाल हो गया . उनकी असामयिक मृत्यु हो जाना संगीत के एक सुनहरे काल का खत्म होना है  जिसे अजीज़ ने संवारा था फिर भी उनकी सादगी भरी आवाज़ और उनका भोलापन हमेशा हमारे साथ है.

📊

BHOJPURIFILMS ANALYTICS

#01

#Video - बताव जान कवना बदरी में | #Dinesh Lal Yadav & #Sanchita Banerjee | New Bhojpuri Song

PLAY NOW ➔
#02

#Video | इंडिकेटर टूटी रे | Awdhesh Premi Yadav | Antra Singh |Ankita Singh | New Bhojpuri Song 2026

PLAY NOW ➔
#03

Pawan Singh | Ham Ban Gaini Sahib (हम बन गईनी साहेब) | Sheetal Ahir | Laakhan Singh | New Song

PLAY NOW ➔
#04

Saiya Se Jarurat #kalpanapatowary #mahishrivastava #queenkajal

PLAY NOW ➔
#05

TOHE BHULE KHATIR AE YAAR | LATEST BHOJPURI SONG 2026 | SAMAR SINGH, KANISHKA CHAUDHARI | T-Series

PLAY NOW ➔
VIEW TOP CHARTS ➔