जमाई राजा समाज मे चल रहे दाम्पत्य जीवन के उतार चढा़ाव को बखूबी छायांकित करता है -JAMAI RAJA REVIEW
गायक प्रमोद प्रेमी यादव स्टारर भोजपुरी फिल्म जमाई राजा स्क्रीन पर उतर चुकी है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में है गायक प्रमोद प्रेमी यादव और काजल यादव । निर्माता और निर्देशक अरुण तिवारी ने यह फिल्म परिवार को साथ में बैठ कर देखने लायक बनाई है। Read JAMAI RAJA REVIEW below…
- Saat Saheliya Full Movie Free: जुल्म के खिलाफ सात वीरांगनाओं का महा-इंतकाम
- Kohbar Bhojpuri Movie Watch Free: लालच, हत्या और ‘कोहबर’ की दीवारों से गूंजती उस भटकती आत्मा के इंतकाम की कड़क और अनोखी कहानी
- Katta Tanal Dupatta Par Full Movie Free YouTube: पवन सिंह और रवि किशन की इस ब्लॉकबस्टर एक्शन फिल्म को फुल एचडी में यहाँ देखें
- Piya Ka Ghar Bhojpuri Movie Trailer Review and Cast: ‘सास-बहू’ के रिश्ते की महाभारत और बदले की वो आग जिसने पूरे परिवार को हिला दिया
- Waiting Hai Web Series Prime Video Review: ‘तत्काल टिकट’ की नो-कैप्चा हैकिंग और 20 हजार एजेंट्स के उस सबसे बड़े रेलवे घोटाले की इनसाइड स्टोरी
इस फिल्म के बारे में संजय पांडेय बताते हैं कि ” यह एक कम्पलीट सिनेमा है ,यह एक मसालेदार सिनेमा है इसमें कॉमेडी है एक्शन है रोमांस है। अर्थात लोगों को यह फिल्म काफी पसंद आएगी ऐसा कहा जा सकता है। “
भोजपुरी फिल्म जमाई राजा का ट्रेलर – यहाँ देखें
जमाई राजा फिल्म के गाने काफी लुभावने हैं , फिल्म के संगीतकार छोटे बाबा है ,गीतकार सुमित चंद्रवंशी और विनय निर्मल है . फिल्म में प्रमोद प्रेमी और प्रियंका सिंह का गाना ‘शिकायत हम भगवान से कर दी‘ बेहद कर्णप्रिय है .
श्री गणेशा प्रोडक्शंस और धर्मराज शुक्ला प्रस्तुत इस फिल्म के लेखक राजेश पांडेय हैं.l लेखक राजेश पांडेय ने कहानी की सार्थकता को सिद्ध करने का भरपूर प्रयास किया है। इस फिल्म के निर्माता और निर्देशक अरुण तिवारी ने भोजपुरी फिल्म के बदलाव लाने के क्रम में सार्थक प्रयास किया है। लोगों को काजल यादव और अभिनेता प्रमोद प्रेमी यादव की पहली बार साथ हो रही अभिनय पसंद आती है या नहीं ये देखने वाली बात होगी।
जमाई राजा समाज मे चल रहे दाम्पत्य जीवन के उतार चढा़व को बखूबी छायांकित करता है – JAMAI RAJA REVIEW
जमाई राजा के रूप मे समाज मे चल रहे दाम्पत्य जीवन के उतार चढा़ाव को बखूबी छायांकित किया गया है। वहीं दर्शकों को गायक सह अभिनेता प्रमोद प्रेमी के गााने भी लुभावने लगेंगे ऐसी आशा की जा सकती है। क्षेत्रीय स्तर पर आधुनिक संस्कृति पर प्रकाश डालती फिल्म पारिवारिक तौर-तरीकों से रू-ब-रू कराती नजंर आ सकती है। अब दर्शको को यह फिल्म कितना आकर्षित कर पाने में सक्षम हो सकता है ये बातें कुछ दिन बाद में पता चल जायेगा .
भोजपुरी फिल्म जमाई राजा में प्यार है , तकरार का संसार है . दो जोड़ियों के जुड़ने का स्नेह है तो इसके विच्छेद का ग़म भी . खिलखिलाती हंसी के साथ फिल्म मे समाज और उसके एक अभिन्न के बीच एक अंतहीन लडाई भी है . अभिनय और इसके छायांकन को थोड़ी देर के लिए गौण कर दिया जाय तो वाकई फिल्म देखने लायक बनी है .